उत्तराखण्ड
रामनगर : टीम के साथ निकले सामाजिक कार्यकर्ता राहुल दरम्वाल, सड़कों के गड्ढे भर कर सुरक्षित सफर का दिया संदेश…
रामनगर : लोगों के सुरक्षित सफर के लिए राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी पूरी टीम ने आज रामनगर – हल्द्वानी हाईवे पर बैलपढ़ाव के पास हाईवे पर दुर्घटना को दावत दे रहे सड़क पर बड़े गड्ढो को भरकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया और लोगों को सुरक्षित रखने की इस मुहिम को आगे बढ़ाया ।लोगों के सफर को आसान और सुरक्षित करने की मुहिम में आज राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम के द्वारा रामनगर -हल्द्वानी नेशनल हाईवे में बैल पड़ाव के पास हो रहे सड़क पर बड़े-बड़े गढ़ों को भरा गया ।दरम्वाल ने बताया की इस हाइवे पर बहुत ज्यादा यातायात का दबाव है और इस सड़क से हर रोज हजारों यात्री यात्रा करते हैं इसमें स्कूटी ,बाइक सवार लोकल स्थानीय और दूर से आने वाले लोग सफर करते हैं इस तरह के हाईवे पर हो रहे गढ़ों की वजह से अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है और लगातार दुर्घटनाओं में लोगों के घायल होने और लगातार मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं इसलिए विभाग को इन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए जिससे हादसों को कम किया जा सके और सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोका जा सके ।सड़क के गड्ढे भरने के दौरानराहुल सिंह दरम्वाल,कमल रावत , कुलदीप बिष्ट केशव बिष्ट , सौरभ छिमवाल ( सन्नी ), विशाल रावत , करन नेगी , गुड्डू अधिकारी , लगातार ऐसे कार्यों में खुद पहुंचकर काम करते हैं आज राहुल दरम्वाल ने अपने मित्रों की टीम के साथ बैलपड़ाव पहुंचकर सड़क को गड्ढा मुक्त किया उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ सड़क को गड्ढा मुक्त करना नहीं है बल्कि लोगों को सुरक्षित और लोगों के सफर को आसान बनाना है इस उद्देश्य से वह पिछले लंबे समय से सड़कों के गढ्ढे भरने का प्रयास करते हैं कई बार राहुल सिंह दरम्वाल प्रशासन, पीडब्ल्यूडी विभाग और NH विभाग के माध्यम से भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लगातार मुहिम चलाते रहते हैं और कई बार अपने दोस्तों की टीम के साथ राहुल सिंह खुद मैदान में उतरकर सड़कों के गड्ढो को भरने का भी काम करते हैं ।इस दौरान कमल रावत , कुलदीप बिष्ट केशव बिष्ट , सौरभ छिमवाल ( सन्नी ), विशाल रावत , करन नेगी , गुड्डू अधिकारी , गोविंद खनायत , खीम खनायत , कप्तान सिंह , लोकश आर्य सोनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।





