Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिले एसडीएम मनीष, जाना हाल चाल…

यूक्रेन में हल्द्वानी शहर के 14 छात्र हैं जो कि अभी भी वहीं फंसे हुए हैं और जिनको सुरक्षित भारत देश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में आज शासन द्वारा निर्देश के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिलने एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह पहुंचे।

जहां उन्होंने छात्रों के परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके बच्चों कि यूक्रेन में मौजूदा समय में क्या स्थिति है और वह कहां पर हैं, उसको लेकर बातचीत की, इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पीएमओ द्वारा शासन को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, उनके परिजनों से बातचीत की जाए और उनकी वर्तमान स्थिति यूक्रेन में क्या है, उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि शासन इसकी पूरी जानकारी पीएमओ को दे सके, ताकि भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत देश वापस लाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]