Connect with us

उत्तराखण्ड

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी, कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल आज हल्द्वानी पहुंचे, सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया, जिसके बाद शंभू पोखरियाल मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा की संगठन सर्वोपरि है। जिसको देखते हुए जो लोग संगठन में काम करने में विश्वास करते हैं और जो लोग संगठन के लिए काम करेंगे उनको आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

इसके लिए उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी… उन्होंने कहा की कोई भी कार्यकर्ता जो जिले, महानगर या प्रदेश का हो वह 10 से 20 सक्रिय लोगों को पार्टी और संगठन में जोड़ेगा। जसपुर में हुए हत्याकांड को लेकर भी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के परिजनों से भी मिले हैं और वह इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई की जांच नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी।, इस दौरान सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद वरिष्ठ समाजवादी नेता सुरेश परिहार समेत अन्य पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]