Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मुनस्यारी के रोहित नितवाल बने डेटा साइंटिस्ट, Barclays UK में चयन

हल्द्वानी: उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र मुनस्यारी निवासी रोहित सिंह नितवाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहित का चयन Barclays UK – BUK, गुड़गांव में डेटा साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। रोहित के पिता मुनस्यारी में जनरल स्टोर का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता एक साधारण गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रोहित ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कालसी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बीटेक में प्रवेश लिया। वर्तमान में वे बीटेक के चौथे वर्ष के छात्र हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संस्थान Barclays UK में हो गया।

रोहित की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता के साथ-साथ पूरे मुनस्यारी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। रोहित नितवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]