Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने निभाया अपना वादा, अब पिरुमदारा में भी रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने सांसद बलूनी का जताया आभार…

अब पिरुमदारा में भी रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस!
हमारे प्रिय सांसद जी ने अपना किया वादा निभाया।

गत दिनों रामनगर में स्थानीय निवासियों ने एक महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया था कि उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए हमारे सांसद महोदय अनिल बलूनी जी ने माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस ट्रेन के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी।

मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे सांसद जी के अनुरोध को माननीय मंत्री जी ने स्वीकार करते हुए पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया है।

यह निर्णय निश्चित रूप से रामनगर एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा।

मैं अपने कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता की ओर से माननीय सांसद बड़े भाई अनिल बलूनी जी व माननीय मंत्री जी का हृदय से आभार एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]