Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, नकली पनीर की कार्रवाई बताकर किया ओवरस्पीडिंग का चालान (CCTV)

खाकी को दाग़दार करने का एक मामला राजधानी देहरादून में सेलाकुई थाना क्षेत्र से सामने आया है,अक्सर आपने लोगो में मुंह से यह कहते हुए सुना होगा कि पुलिस रस्सी का सांप बना देती है।इसी बात तस्दीक दून पुलिस का यह 02 फरवरी को जारी प्रेस नोट करता है…..पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में जिक्र है कि सेलाकुई के धूलकोट चौराहे के पास रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस को दो गाड़ियाँ तेज रफ़्तार से आती हुई दिखाई दी..पुलिस ने दौनो गाड़ियों को रुकने का इशारा किया,तो चेकिंग के दौरान गाड़ियों के अंदर से नक़ली पनीर और दहीं मिली,जिसको मौके पर फ़ूड सेफ़्टी की टीम मंगाकर नष्ट किया गया।साथ ही दौनो गाड़ियों को सीज कर दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के प्रेस नोट में दी गई जानकारी के मुताबिक दौनो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सेलाकुई थाने में मामला दर्ज किया गया है।यह सारी जानकारी पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में दी गई थी,अब जिनके साथ ये वारदात हुई यानी जिनको पुलिस ने मुजरिम बनाया है उनके मुताबिक सेलाकुई थाने में न तो उनके ख़िलाफ़ कोई तहरीर दी गई है,और न हो कोई मामला दर्ज है..पुलिस ने सोसल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरने के लिए सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर मामले को सनसनीखेज बनाया है।मामले में दोषी बनाये गए प्रदीप ने पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाया है।जिसका CCTV फुटेज भी हम आपको दिखा रहे है।दुकान के CCTV फुटेज में पुलिस का एक जवान दुकान के बाहर से लाल रंग की ब्रीजा कार में पनीर भर रहा है,हो सकता है कि लाल ब्रिजा कार से पनीर उतारा गया हो और जवान उसे दोबारा गाड़ी में भर रहा हो…अब एक नजर दौबारा पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर डालें तो पुलिस के मुताबिक दौनो गाड़ियों को सड़क पर रोककर चैक किया गया,तो दौनो गाड़ियों के अंदर नक़ली पनीर और दही पाई गई,अब सवाल यह है कि यह दौनो गाड़ियाँ प्रदीप की दुकान के पास कैसे आई।प्रदीप के मुताबिक वह सुबह 8:58 पर अपनी गाड़ी से दुकान पर पहुंचे थे,और गाड़ी उन्होंने दुकान के बाहर खड़ी की थी,जिसके बाद वह अपनी दुकानदारी में व्यस्त हो गए।लेकिन अचानक आई पुलिस ने उनकी खड़ी गाड़ी को भी दुकान से सुबह 9:50 पर यह कहकर उठाया की उनकी गाड़ी में नक़ली दही भरी है,और दोपहर 2:24 पर थाने में खड़ी गाड़ी का चालान कर ओवर स्पीड,परमिट का उलंघन जैसे सेक्शन में फर्जी तरीके से गाड़ी सीज कर दी…पुलिस की कार्यवाही पर दूसरा सवाल यह है कि जब बेलेनों गाड़ी सुबह 9:50 से 2:24 तक पुलिस के पास थी तो ओवर स्पीड का चालान पुलिस ने कैसे किया,जबकि प्रदीप की दुकान से गाड़ी पुलिस का जवान ही चलाकर ले गया।प्रदीप के मुताबिक लाल ब्रिजा गाड़ी उनकी दुकान पर 9 बजकर 50 मिनट पर आई..यानी प्रदीप की बेलनों से करीब 50 मिनट बाद…गाड़ियों के आने जाने का यह क्रम CCTV फुटेज में दर्ज हैं।इससे यह भी प्रतीत होता है कि दौनो गाड़ियों की अवधि अलग अलग थी।लेकिन पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार दौनो गाड़ियो को साथ ही रोकने का ईशारा किया गया और गाड़ियाँ चैक की गई।इस प्रकरण पर देहरादून के असेस्टेंट कमिश्नर मनीष सयाना से फ़ोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए पनीर का सैंपल लेने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट किया गया है।क्योंकि पनीर को परिवहन करने का तरीका अनहाजैनिक था।लेकिन पकड़ी गई दही पैकिंग में थी तो उसका सिर्फ सैंपल लिया गया था। दही प्रदीप को ही वापस कर दीइस पूरे मामले की शिकायत अब प्रदीप ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पास सेलाकुई थाने के कर्मचारियों के ख़िलाफ़ शिकायत पत्र सौंपा है।अब देहरादून पुलिस की छवि को लगातार बेदाग कर रहे पुलिसकर्मियों पर अधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]