Connect with us

कुमाऊँ

धामी सरकार के खिलाफ उपनलकर्मियों का हल्ला बोल, परेशानी में मरीज और तीमारदार

एक ओर सत्ताधारी भाजपा चुनाव की तैयारी में जुटी है। वहीं प्रदेशभर में कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। पिछले महीने बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल की तो सरकार की सांस अटक गई। वहीं लंबे समय से उपनलकर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। आज फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय व स्वामी राम कैंसर संस्थान के 700 से अधिक उपनल कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं।

इसके चलते अस्पताल में काम प्रभावित हुआ है लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपनलकर्मियों ने दो दिन पहले 24 घंटे तक कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बावजूद सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेगा। जिसके बाद सोमवार को सुबह आठ बजे से अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार बार-बार बरगला देती है। हम कई बार आंदोलन कर चुके हैं। एक महीने से अधिक समय तक बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि हमारे मुद्दों पर सरकार विचार करेगी। एसटीएच उपनलकर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीएस बोरा ने कहा कि दुर्भाग्य है कि कई कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार हमारे मुद्दे का नहीं ला रही है। वहीं मोहन रावत ने कहा कि कोविड का समय हो या फिर कोई अन्य संकट दिन-रात ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद मात्र 10 हजार रुपये ही वेतन दिया जा रहा है। अधिकांश कर्मचारी 10-15 वर्ष से कार्यरत हैं। इतनी कम सैलरी में परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]