Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दमुवाढ़ूंगा में फायरिंग करने वाले बदमाश वीरेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही* *दमुवाढ़ूंगा काठगोदाम क्षेत्र में दबंगई कर तमंचे से फायर करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *प्रैस नोट* दिनांक 13.11.25 को थाना काठगोदाम में वादी मुकदमा कृष्ण राम कोहली निवासी दामुवाढूंगा ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि दिनांक 9.11.25 की रात्रि में उनके कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके कर्मचारियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर *थाना काठगोदाम में एफ आई नंबर 146 /25 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *डॉ मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी हल्द्वानी को टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विप्पू पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट निवासी नियर अंबेडकर पार्क कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढ़ूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल को आज दिनांक 14.11.25 को मुखबिर की सूचना पर रकसिया नाला दमुवाढ़ूंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक अदद अवैध तमंचे* को भी बरामद किया गया। अभियुक्त को जुर्म धारा 109(1) बीएन एस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है, अन्य संदिग्ध की भी तलाश जारी है। *पुलिस टीम* ▫️उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा ▫️कांस्टेबल भानु प्रताप📍 *एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश* 👉 जिले में किसी भी प्रकार की दबंगई और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून के विरुद्ध कृत्य करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]