Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बार में की चर्चा…

कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत द्वारा श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ का निरीक्षण

कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत जी द्वारा दिनांक 18 दिसंबर, 2025 की सायं श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम कॉलेज के कार्मिकों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं, भोजन, शिक्षा एवं आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन, छात्रावास एवं भोजन मैस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कॉलेज में भविष्य में प्रस्तावित नए खेलों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

आयुक्त महोदय द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु निर्मित बहुउद्देश्यीय बॉक्सिंग क्रीड़ा हॉल–01 एवं हॉल–02, निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल खेल मैदान, दर्शक दीर्घा तथा अन्य प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। बहुउद्देश्यीय बॉक्सिंग क्रीड़ा हॉल–02 को भविष्य में अन्य खेल आयोजनों हेतु उपयोग में लाने पर भी चर्चा की गई।

स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों/विद्यार्थियों के आवागमन हेतु एक बस की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए आयुक्त महोदय द्वारा सीएसआर (CSR) मद के अंतर्गत व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया गया।

आयुक्त महोदय ने कॉलेज की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री विजय गोस्वामी, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनूप बिष्ट, अभियंता शैलेन्द्र सिंह भण्डारी, अभियंता पुष्पेन्द्र चौधरी, अभियंता विशाल शर्मा सहित श्री रविन्द्र सिंह, डॉ. पुष्कर सिंह अधिकारी, श्री अजय पल्याल, श्री दीप चन्द्र जोशी, श्री गोपेश पाण्डेय, श्री कुलदीप चौहान, श्री नरेन्द्र भण्डारी, श्री देशरत्न बोहरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]