Connect with us

उत्तराखण्ड

कोविड को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल।

राज्य सरकार प्रदेश में कोविड की पहली डोज सभी प्रदेशवासियों को लगाए जाने की बातें जरूर कर रही है, लेकिन उनकी यह बात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में खोखले साबित नजर आई, काठगोदाम क्षेत्र में कई ऐसे लोग मिले जिन्होंने कोविड की पहली डोज अभी तक नहीं लगवाई थी, जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम काठगोदाम पहुंची और उनके द्वारा 70 लोगों को कोविड की पहली डोज लगाई गई।

साथ ही सभी को कोविड को लेकर जागरूक करने का काम भी किया गया, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों को कोविड की पहली और दूसरी डोज लगाए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन काठगोदाम क्षेत्र में कुछ लोग को कोविड की पहली और दूसरी डोज नहीं लगा पाए थे।

ऐसे में आज लोगों को कोविड की पहली डोज लगाई गई है, साथ ही सभी को कोविड के प्रति जागरूक करने का काम किया गया है, एसीएमओ रश्मि पंत ने कहा कि एनम और आशा कार्यकत्रियों के द्वारा यह पता लगाया जा रहा था कि जो भी पहली और दूसरी डोज से कितने लोग छूट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]