Connect with us

उत्तराखण्ड

चाकू की नोक पर कलयुगी देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो… फिर की यह मांग…

एक महिला के बेटे को चाकू की नोक पर रखकर महिला के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के रिश्ते का देवर है। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ किए दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करता रहा और अब आरोपी महिला से ₹100000 की डिमांड कर रहा है, वहीं कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति सऊदी अरब में काम करता है। जिसके चलते आरोपी की बुरी नज़र महिला पर थी। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का रिश्ते में देवर है जो थाना पथरी क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं महिला के पति के बाहर होने की वजह से वह अक्सर उनके घर आया करता था। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन आरोपी साहिल ने उनके घर आकर उनके बेटे को उठा लिया और उसके गले में चाकू रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी साहिल ने महिला का वीडियो भी बनाया और अब महिला से ₹100000 की डिमांड कर रहा है। जिसके बाद महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]