Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत की जंयती के अवसर पर ब्ल्यूटिया ने लिया यह संकल्प…

भारत रत्न स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134 वी जयंती के मौके पर हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित पंत पार्क में गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती को कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखते हुए मनाया गया।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं कुमाऊं मंडल के मीडिया प्रभारी दीपक ब्ल्यूटिया ने पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। वही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने कहा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड ही नहीं देश की एक धरोहर है।

जिन्होंने देश की आजादी के लिए बहुत कुछ किया है, उनका कहना है कि पंडित जी ने हर समाज और हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है, जिनको लोग आज भी याद करते हैं। गोविंद बल्लभ पंत ने हमेशा से लोगों को यही बात कही कि निस्वार्थ भाव से जन सेवा करना ही असली मानवता है। ऐसे में उनके दिखाए गए रास्तों पर हम सभी को चलना चाहिए, जाकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]