Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : जन्माष्टमी के अवसर पर लायनेस क्लब ने वेशभूषा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन…

लायनेस क्लब द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य वेशभूषा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
का हुआ आयोजन आज हल्द्वानी में

हल्द्वानी: 13/08/2025- आज महिला लायनेस क्लब द्वारा भव्य वेशभूषा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हल्द्वानी शहर में आयोजित की गयी, जिसमे महिला लायनेस क्लब की अध्यक्षा कुसुम दिगारी व सचिव तनुजा जोशी ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा जन्माष्टमी के अवसर शुभ पर आज 13 अगस्त 2025 बुधवार को एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन जिसका शीर्षक “कान्हा के रंग बच्चों के संग” का आयोजन किया गया l उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल, नवाबी रोड में दिन 3:00 बजे से प्रारंभ हुआ उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की महिओलाओं द्वारा सरस्वती वंदना व् दीप प्रव्जलन के साथ आरम्भ किया गया ।
तनुजा जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुमित्रा प्रसाद, और रेनू अधिकारी जी कार्यक्रम में उपस्थित रही श्री कुसुम दिगारी ने बताया की कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गयी हैं l जैसे –

• जिसमें 1 दिन से लेकर से 2 वर्ष तक के बच्चे वेशभूषा के आधार पर चयन किया गया जिसका चयन जज श्रीमती किशुंक गौर जी द्वारा किया गया उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षवर्धन क्वारा, दूसरा स्थान अनिरुद्ध सिंह , तीसरा स्थान मानवी नेगी इन बच्चों ने प्राप्त किया

• वही 3 से पांच वर्ष तक के बच्चे मन्त्रोच्चर व वेषभूषा के आधार पर चयन किया गया जिसका चयन जज श्रीमती स्वयम प्रभा भंडारी जी द्वारा किया गया उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तृषा गुप्ता, दूसरा स्थान निवान सिंह और तीसरा स्थान वरुन्य पटेल आदि बच्चों ने प्राप्त किया ।

• और महिलाओ के लिए कृष्ण भोग थाल प्रतियोगिता, जिसे सजावट व पकवान आदि की बनावट व संख्या के आधार चयन किया गया जिसका चयन जज श्री यश जसवाल जी द्वारा किया गया उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुसुम लता केसदवानी, दूसरा स्थान मन्ना परगांई, तीसरा स्थान रश्मि टंडन आदि महिलाओं ने प्राप्त किया ।
तनुजा जोशी ने बताया कि महिलायों व बच्चों द्वारा सुन्दर एंव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम के अंत में में अध्यक्षशा जी द्वारा कार्यक्रम भव्य और सुन्दर बनाने के लिए और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए और कार्यक्रम को सफल बनाने में आये हुए शहर के सभी गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया
इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के रूप में रीता अग्रवाल जी, ऊषा मुकेश जी, शालिनी गुप्ता जी हेमा नेगी, इंदु अग्रवाल, कामिनी पाल, मीरा पाल, अलका वार्ष्णेय , पल्लवी, प्रीता जैन, राधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, छवि, गीतू केसरवानी, कृष्णा बंसल, मनी अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता व क्लब की सचिव तनुजा जोशी मुख्य रूप से उपस्तिथ थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]