Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण के तहत की कार्रवाई…

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम द्वारा नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विभिन्न मदिरा दुकानों तथा हल्द्वानी में संचालित एफ.एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांड की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों एवं बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से विभिन्न मदिरा ब्रांड्स के नमूने (सैंपल) विधिवत रूप से लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए।

सम्पूर्ण निरीक्षण कार्यवाही आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। आबकारी विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]