उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : पाल कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर का हुआ समापन,जिला कोऑर्डिनेटर प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया निरीक्षण
पाल कॉलेज हल्द्वानी के एनएसएस विशेष शिविर का समापन एवं जिला कोऑर्डिनेटर प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया औचक निरीक्षण।
पाल कॉलेज, हल्द्वानी के एनएसएस विशेष शिविर का समापन आज हर्षिता गार्डन ब्लॉक में हुआ।
सुबह की शुरुआत योग से हुई। नाश्ते के दौरान जिला कोऑर्डिनेटर प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दस्तावेज़, भोजन, रहन-सहन और शिविर गतिविधियाँ सभी मानकों पर उचित पाईं गईं। डॉ. नेगी ने व्यवस्थाओं की सराहना की।
समापन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वंदना के साथ माँ शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत, अभिनंदन गीत के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी गिरीश पलड़िया जी ने शिविर की आख्या रिपोर्ट सभी के सामने प्रस्तुत की। स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नारी सुरक्षा, फोन की लत पर नुक्कड़ नाटक भी शामिल रहा।
मुख्य अतिथि श्री मनोज पाठक ने युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि गोपाल भट्ट और लता भट्ट जी ने माता-पिता के सम्मान पर बल दिया एवं स्वयंसेवियों का आह्वान करते हुए उन्हें समाज सेवा के प्रति जागरुक किया ।
कॉलेज की सचिव कामिनी पाल जी ने स्वयंसेवकों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
डॉ. नेगी के साथ-साथ डॉ. रेनूका, गीतांजली जोशी, प्रिया तिवारी, और रेखा कपिल जी की उपस्थिति रही।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री गिरीश पलड़िया ने सभी स्वयंसेवियों, शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।





