Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- पर्यटकों के लिए खुशखबरी, हल्के वाहनों के लिए खोला गया नैनीताल-भवाली सड़क मार्ग

Nainital news पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है, नैनीताल से भवाली जाने वाले पर्यटकों के लिए अब सड़क मार्ग खोल दिया गया है। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोनिवि भवाली द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज दोपहर में हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यह मार्ग सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है ।

सुरक्षा के दृष्टिगत अभी अँधेरे होने पर लगभग 06:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लोनोवि द्वारा मार्ग में भारी वाहनों के यातायात हेतु भी निरन्तर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। विदित है कि भारी वर्षा के कारण विगत दिनों यह मार्ग पहाड़ी आने से बंद हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]