Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- पुलिस महानिदेशक ने एसओजी प्रभारी नंदन रावत समेत चार पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से किया सम्मानित

Nainital news 75वे स्वतंत्रा दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा नैनीताल जिले के चार पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के होनहार पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

नैनीताल जिले से सराहनीय सेवा ‘पुलिस पदक’ एसओजी प्रभारी नंदन रावत, हेड कांस्टेबल अकील अहमद साथ ही एसओजी में तैनात कांस्टेबल कुंदन कठायत और अनिल गिरी को सम्मानित किया गया है। नैनीताल पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने सभी चार पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]