Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सैकड़ो परिवार को किया सम्बोधन।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की हल्द्वानी प्रवास के दूसरे दिन की बैठकों का दौर खत्म हो गया है, आज परिवार प्रबोधन पर मोहन भागवत ने अपना उद्बोधन दिया..जिसमें संघ परिवार के सैकड़ों लोग मौजूद रहे, कल तीसरे दिन पूरे प्रांत के लगभग सवा सौ प्रचारकों के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठक करेंगे।

इसके अलावा उनके 3 दिन के हल्द्वानी प्रवास के दौरान व्यवस्था में लगे लोगों के साथ परिचर्चा का कार्यक्रम भी रखा गया है, कल शाम लगभग 5 बजे आरएसएस प्रमुख के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का समापन भी होगा, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय के मुताबिक उत्तराखंड में बढ़ते नशे को देखते हुए संघ जन जागरण अभियान भी चलाएगा… उन्होंने कहा कि नैनीताल और देहरादून जिले में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है जिस पर आज आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने काफी चिंता भी जताई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज हिंदू राष्ट्र को आगे बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि जिस दिन समाज जागेगा उस दिन पूरा राष्ट्र जागेगा… जिस दिन राष्ट्र जागेगा पूरा विश्व जागेगा औऱ भारत विश्व गुरु बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]