Connect with us

उत्तराखण्ड

बीच सडक़ पर युवती ने मनचले को धुना, भीड़ ने किया हाथ साफ…

मामला देहरादून का है। जहां एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में मनचले की धुनाई कर दी गई। बीच सडक़ पर हंगामा हो गया। थोड़ी देर पर मौके पर पहुंची पर पुलिस युवक को ले गई। हुआं यू कि देहरादून में एक युवती से छेड़छाड़ की तो युवती ने उसे जमकर धुनाई कर दी है। बताया जा रहा है कि घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक पर युवती किसी काम से आई थी। वहां उसने एक लडक़े को लडक़ी से छेड़छाड़ करते देखा। इसके बाद जब उस लडक़ी ने दूसरी लडक़ी से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी लडक़े ने उससे भी छेड़छाड़ की। इस पर उस लडक़ी ने शोर मचा दिया और लडक़े की जमकर पिटाई की।

इस घटना को देख आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और लडक़े को पकड़कर चौक में तैनात पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ एप्लीकेशन लिखी। चौक में तैनात पुलिसकर्मी ने धारा चौकी व चिता पुलिस को कॉल की, लेकिन आधा घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लडक़े को ऑटो में बैठाकर धारा चौकी ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]