Connect with us

उत्तराखण्ड

एमबीबीएस तृतीय वर्ष की आंतरिक परीक्षा रद्द, मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कहर

रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सात और छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ गये। जिससे कॉलेज प्रशासन में हडक़ंप मच गया। वहीं एक महिला अटेंडेंट भी कोविड पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम से लेकर पंचम वर्ष तक की सभी कक्षाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, वार्ड ब्वाय, पर्यावरण मित्रों और अटेंडेंट की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को एमबीबीएस की छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई थीं। अभी तक एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कुल 19 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ चुके हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार को 107 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि शनिवार को 96 के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। एक सितंबर को एमबीबीएस तृतीय वर्ष की होने वाली आंतरिक परीक्षा भी रद्द कर दी है।

20 नए मामले आने के बाद डीएम धीराज सिंह गब्र्याल के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मेडिकल कॉलेज के छात्रावास एक और छात्रावास दो को माइक्रो कंटेनमेंट बना दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अगले आदेश तक किसी भी व्यक्ति के बाहर जाने एवं अंदर आने पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]