Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैन इलाके में सवर्ण युवती से विवाह करने पर दलित नेता की हत्या के मामले में कुमाऊं कमिश्नर ने डीएम अल्मोड़ा को नियम कानून व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं… कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि जानकारी में यह भी आया है कि पीड़ित पक्ष ने समय रहते अपनी सुरक्षा को लेकर भी जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी।

विलंब क्यों हुआ और किसकी तरफ से हुआ, इसकी जांच की जा रही है, अब तक इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए नियम कानून व्यवस्था ना बिगड़े, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के आदेश भी कुमाऊं कमिश्नर ने अल्मोड़ा डीएम को दिए हैं…

कुमाऊं कमिश्नर ने जिला अधिकारी अल्मोड़ा से यह भी कहा है कि यदि पीड़ित पक्ष किसी भी तरह की सुरक्षा देने की बात या अपने परिवार को किसी से जान का खतरा भी बताता है, तो उसको तुरंत कड़ी से कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए, कुमाऊं कमिश्नर ने कहा है की मामले की जांच रेगुलर पुलिस और राजस्व पुलिस दोनों अपनी तरीके से कर रही हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]