Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार: राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को अंतिम नमन, CM धामी ने हरिद्वार में एक दिन का शोक घोषित किया

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वरिष्ठ अग्रणी सेनानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों को एक दिन बंद रखने की घोषणा की, ताकि दिवंगत नेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जा सके।मुख्यमंत्री की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने दिवाकर भट्ट के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। शासन की ओर से यह उन्हें सर्वोच्च सम्मान देने का प्रतीक माना गया।हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे दिवाकर भट्ट का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग, प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, दायित्वधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, रानीपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह एरी, वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।राज्य आंदोलन में दिवाकर भट्ट की अगुवाई, आंदोलन के स्वर्णिम इतिहास में हमेशा याद की जाएगी। साथ ही 2007–2012 में राजस्व एवं खाद्य मंत्री के रूप में उनका योगदान राज्य के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी रहा है, जिसे आज पूरे उत्तराखंड में गहरे सम्मान के साथ स्मरण किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]