Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई,71 वाहनों के चालान, ऑटो व ई रिक्शा सहित 15 वाहन सीज


आज परिवहन विभाग के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए नियम विरुद्व व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के अभियोग में 71 वाहनों के चालान और 10 ऑटो व 05 ई रिक्शा सहित कुल 15 वाहनों को सीज किया।
परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अपराजिता पांडे , श्री गोविंद सिंह , श्री जगदीश चंद्र के द्वारा हल्द्वानी, कालादूंगी , नैनीताल और हैड़ाखान मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें नियमविरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग -परमिट शर्तों का उल्लंघन, सीटबेल्ट, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन संचालन, नो पार्किंग, टैक्स ,फिटनेस ,लाइसेंस, निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनना आदि के अभियोग में टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, बस , कार, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनो पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। पांच ई रिक्शा तथा दस ऑटो वाहनों को महिला सुरक्षा के संबंध में पूर्व में जारी की गई एसओपी का उल्लंघन , निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनने के साथ साथ फिटनेस, टैक्स आदि प्रस्तुत न करने के अभियोग में सीज किया गया।
इस चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार, श्री गिरीश कांडपाल ,श्री नंदन रावत, सहायक परिवहन निरीक्षक श्री देवेंद्र बिष्ट, गोदान सिंह ,श्री चंदन सुप्याल, श्री चंदन डेला, श्री अनिल कार्की, श्रीअरविंद सिंह, श्री मो दानिश प्रवर्तन चालक श्री महेंद्र, सूर्य प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]