Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, बिना पंजीकरण संचालित 13 मदरसे किए सील

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत हल्द्वानी नगर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए रविवार को 13 मदरसों को सील कर दिया।

यह कार्यवाही अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र में सर्वेक्षण कर पाया कि हल्द्वानी क्षेत्र में कुल 18 मदरसे बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इनमें से 13 मदरसों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष मदरसों पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अपर जिलाधिकारी रॉय ने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण चलने वाले किसी भी शैक्षणिक संस्थान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पांडे और जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकार गैरकानूनी गतिविधियों और संस्थानों को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]