Connect with us

कुमाऊँ

नैनीताल-पंगूट के पास भूस्खलन, फंस गये बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल

नैनीताल- एक बार फिर नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंच रहे है। शनिवार को बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल भी नैनीताल पहुंचे। लेकिन नैनीताल पहुंचने से पहले पंगूट के पास भूस्खलन हो गया। ऐसेे में जुबिन नौटियाल मार्ग बंद होने से फंस गये। जुबिन पंगूट से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी के साथ कई अन्य वाहन भी फंस गये।

बता दे कि इन दिनों पहाड़ों में जमकर बारिश हो रही है। कई मार्ग बंद है। हालांकि शनिवार सुबह धूप खिली तो पंगूट से तीन किलोमीटर पहले भूस्खलन होने से सडक़ पर मलबा आ गया जिसके चलते नैनीताल-पंगूट मार्ग में बंद हो गया । इसी बीच सिंगर जुबिन नौटियाल भी अपने वाहन से नैनीताल लौट रहे थे। सडक़ बंद होने के कारण वह भी फंस गए।

सूचना केे बाद मौजूद लोनिवि के चालक ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सडक़ के दोनों ओर वाहन की लाइन लग गई। इसके बाद सडक़ खुली तो जुबिन समेत अन्य लोग नैनीताल को रवाना हो गये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]