Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटाबाग : सीएम पुष्कर धामी ने रु114 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…

कोटाबाग : संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी–कोटाबाग क्षेत्र में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी एक अनूठा प्रयास है, जो समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और ज्ञान का उजाला पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय उत्पादों, लोकसंस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, वे क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी और आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 114 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शुरू की गई ये योजनाएं आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं, संपर्क मार्गों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगी। इससे न केवल कालाढूंगी विधानसभा बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
शीतकालीन पर्यटन को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे इस नवाचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य में शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हुई, जिसे उन्होंने एक ऐतिहासिक पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 30 नवंबर के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्राओं, यहां के सुंदर पहाड़ों, अच्छी धूप, अनुकूल मौसम और हाई-एल्टीट्यूड मैराथन जैसे आयोजनों का उल्लेख कर देश-दुनिया को उत्तराखंड की विशेषताओं से परिचित कराया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं हरसिल पहुंचकर शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बने, जिससे राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शीतकाल में उत्तराखंड आ रहे हैं और राज्य इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ और ‘एक जिला, एक मेला’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में नैनीताल जिले में विंटर फेस्ट कार्निवल आयोजित किया गया और उत्तरकाशी सहित अन्य जिलों में भी ऐसे आयोजन हो रहे हैं, ताकि पर्यटन को 12 महीने सक्रिय रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पहले शीतकाल में कारोबार ठप हो जाता था, लेकिन अब राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्षभर गति मिलेगी।
वहीं, कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तराखंड भाईचारे का राज्य है, लेकिन कानून तोड़ने या अतिक्रमण करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव जैसे आयोजन संस्कृति, शिक्षा और विकास को एक साथ आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]