Connect with us

उत्तराखण्ड

कंगना और सलमान खुर्शीद पर जानिए क्या बोले हरीश रावत…

कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के विवादित बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सलमान खुर्शीद को अपना वक्तव्य ठीक कर लेना चाहिए। क्योंकि जो तुलना समाज के बीच में विष फैलाने वाले लोगों को ताकत देती है ऐसी तुलना करने से किसी भी राजनेता को बचना चाहिए, उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हम सलमान खुर्शीद के ऐसे वक्तव्य से पूरी तरह असहमत हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने सनराइज ओवर अयोध्या नाम की किताब लिखी है जिसमें उन्होंने हिंदुत्व की तुलना कट्टर इस्लामी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और बोको हरम से की है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के सन 1947 में भीख मिली, असल आजादी तो 2014 में मिली वाले बयान पर हरीश रावत ने कहा कि अब कुछ लोग यह कहेंगे कि जब मोदी पैदा हुए तब देश को आजादी मिली, दरअसल यह भाजपा के लोगों की सोच है, हमारा मानना तो यह है कि देश में जागृति आए और कांग्रेस उस जागृति का माध्यम बने।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]