Connect with us

उत्तराखण्ड

कलयुगी बाप ने किया अपनी शादीशुदा बेटी से दुष्कर्म, न्यायालय के दखल के बाद मुकदमा हुआ दर्ज…

शादीशुदा बेटी से पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का यह मामला है, जहां शादीशुदा बेटी की कोल्डड्रिंक में आरोपी पिता ने नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। शादीशुदा बेटी ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी ज्वालापुर क्षेत्र में हुई है, कुछ दिनों पहले बेटी की अपने पति से कुछ कहासुनी होने के चलते वह अपने मायके आ गई, पीड़िता का आरोपी पिता बीएचईएल में कर्मचारी है।

पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप में कहां गया 16 जुलाई को उसके पिता ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस को करनी चाही लेकिन पुलिस नहीं मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके बाद में पीड़िता को मजबूरन अदालत की शरण में जाना पड़ा।

पीड़िता द्वारा अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। रानीपुर कोतवाल कुंदन राणा ने बताया कि शादीशुदा बेटी द्वारा अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। जिस पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]