Connect with us

उत्तराखण्ड

जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई संबंधित जरूरतों को पूरा कर रही है जागनाथ धरोहर समिति

कोटाबाग के बजनिया हल्दू क्षेत्र में जागनाथ धरोहर विकास समिति के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को लेखन सामग्री कॉपी, पेन, पेंसिल आदि बांटी गई, जिसमें मुख्य रुप से भुवन भट्ट, चंदन बिष्ट और डॉ अंजना जोशी ज्योतिषाचार्य के द्वारा रमेश चंद्र जोशी और इंदिरा जोशी द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षा केंद्र बजनिया हल्दू के बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई। बच्चों को सही मार्गदर्शन, संस्कार और शिक्षा के लिए समर्पित अध्यापक विनोद पंत का सहयोग विशेष रुप से रहा।

इस अवसर पर बच्चों में उत्साह वर्धन के लिए बौद्धिक और निबंध आदि का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जागनाथ धरोहर समिति के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा की उनकी संस्था द्वारा जनहित के कार्य लगातार समाज के बीच किए जाते रहें हैं, साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को अध्यापन के लिए संस्था समय समय पर पठन पाठन सामग्री का वितरण किया जाता है, वही संस्था द्वारा गर्म कपड़ो का भी वितरण किया जाता है। जरूरतमंद परिवारों द्वारा जागनाथ धरोहर समिति को आभार व्यक्त किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]