Connect with us

उत्तराखण्ड

मीना अरोड़ा द्वारा रचित काव्य नाटक ‘सीता निर्वासन’ का लोकार्पण…

अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री मीना अरोड़ा जी द्वारा रचित काव्य नाटक ‘सीता निर्वासन’ का लोकार्पण डॉ. सुशील त्रिवेदी ‘मधुपेश’ जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष, डा. पवनपुत्र बादल जी, अखिल भारतीय महामंत्री, डा. बहादुर सिंह बिष्ट जी, मा. प्रान्त संघचालक उत्तराखंड, डॉ.शैलेन्द्र जी, मा. प्रान्त प्रचारक उत्तराखण्ड,पद्मश्री डॉ. माधुरी बर्थवाल जी, डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’, प्रदेश,महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, श्री मयंक मित्तल जी, श्री गोपाल भट्ट जी, प्रमुख व्यवसायी तथा कार्यक्रम के संयोजक श्री सौरभ पाण्डेय, प्रदेश सहमंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उत्तराखंड के कर कमलों से किया गया ।आयोजन में श्री आदर्श जी, युवा शोध आयाम प्रमुख अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उत्तराखण्ड,श्री मनोज जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री,पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी, श्री मोहन पाठक जी, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उत्तराखण्ड तथा पुष्पलता पुष्पांजलि जी की गरिमामय उपस्थिति रही ।सुश्री मीना अरोड़ा काव्य नाटक रचने वाली प्रथम महिला हैं ।सीता निर्वासन से पूर्व इनका काव्य नाटक सम्भवामि युगे युगे भी प्रकाशित हुआ है ।सुश्री मीना अरोड़ा जी लंबे समय से साहित्य सेवा में साधनारत हैं । मीना अरोड़ा जी ने साहित्य की लगभग सभी विधाओं पर अपनी लेखनी चलाई है ।इनके द्वारा लिखे गये उपन्यास पर शोधार्थियों द्वारा विभिन्न यूनिवर्सिटीज् में शोधकार्य भी किए गए हैं ।इनके बहुत से काव्य संग्रह, व्यंग्य संग्रह और व्यंग्य संकलन तथा उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं ।मीना अरोड़ा9917252244

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]