Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अमित के नाम से अग्निवीर भर्ती में शामिल होने पहुंचा था ताहिर, फर्जी दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के रानीखेत में हो रही भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगाकर भर्ती होने का मामला सामने आया है। अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवक के दस्तावेज और प्रवेश पत्र में गड़बड़ी होने के चलते सेना के अधिकारियों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद संदिग्ध युवक को सेना के अधिकारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। सोमनाथ ग्राउण्ड रानीखेत में भर्ती के दौरान मिलट्री इन्टेलीजेंस, मिलट्री पुलिस एवं भर्ती कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के होने की शक पर मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचित कर हैण्डओवर किया गया।

तत्पश्चात रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाये गये हैं, उक्त ताहिर खान को निर्गत एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रकरण में ए0आर0ओ0 भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में धारा 420 ipc मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। रानीखेत सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती होने आए उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के ताहिर ने अपना प्रवेश पत्र अमित के नाम से बनवाया था, जिस पर सेना के अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने संदिग्ध युवक की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]