Connect with us

कुमाऊँ

सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी व गोलीबारी मामले में यह चार गिरफ्तार…

कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर मे अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ आगजनी और गोली बारी के मामले में पुलिस ने 4 लोगों की गिरफ्तारी की है, 15 नवम्बर की दोपहर रामगढ़ के शीतला स्थित सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़, आगजनी और गोलीबारी की गई थी, इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और अन्य 20 के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था, पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने सलमान खुर्शीद के घर पर पूरे गहनता से जांच की थी।

जिसमें पुलिस को बंदूक की गोली के खोके भी मिले थे, पुलिस ने इस मामले में चंदन सिंह लोधियाल, उमेश मेहता, कृष्णा बिष्ट, राजकुमार मेहता गिरफ्तारी पुलिस ने करनी थी, इस मामले में जांच की जा रही है, एसपी सिटी जगदीश चन्द्र ने कहा पुलिस ने इस मामले इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी कर ली है। सभी को न्यायलय में पेश कर दिया गया है, साथ ही मामले की जांच पूरी गहनता से की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]