Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सातताल मार्ग पर रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में कमिश्नर दीपक रावत सख्त, पैसे लौटाने के दिए निर्देश

हल्द्वानी: जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भीमताल के सातताल मार्ग पर सामने आए रियल एस्टेट धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लिया है। आयुक्त ने रियल एस्टेट कारोबारी मनोज जोशी को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस करने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार हिलक्रस्ट और शिखर प्रोपर्टीज से जुड़े रियल एस्टेट स्वामी मनोज जोशी पर आरोप है कि उन्होंने बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही लोगों से एडवांस के रूप में धनराशि ले ली। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अभी तक संबंधित प्राधिकरण से नक्शा भी स्वीकृत नहीं हुआ है और न ही अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।इस पर आयुक्त दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि तय समय में पीड़ितों की धनराशि वापस नहीं की गई तो संबंधित रियल एस्टेट स्वामी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि समयबद्ध तरीके से धनराशि वापस नहीं करने की स्थिति में आरोपी के खिलाफ लैंड फ्रॉड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]