Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के गौरव बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, दीजिए बधाई…

Haldwani news उत्तराखण्ड पुलिस के अभिसूचना विभाग में नैनीताल मे कार्यरत मीना पांडे तिवारी के पुत्र गौरव पांडे इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला केरल से पास आउट होकर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पीलीकोठी निवासी नरेश तिवारी व मीना पांडे के पुत्र गौरव का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए/एनए में वर्ष -2019 में हुआ था।

गौरव द्वारा भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल को‌ 4 वर्ष बीटैक कोर्स हेतु प्रार्थमिकता दी गई। 4 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद गौरव तिवारी नेवल एकेडमी एझिमाला केरल से 26 नवंबर को अकादमी से पास आउट हुए हैं। गौरव की प्रारंभिक शिक्षा सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल भवाली से ग्रहण की, और इसी के साथ 12वीं की शीक्षाआर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूटऑफ़ लर्निंग हल्द्वानी से 95% अंको से पास की थी।

गौरव के भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने पर उनके रिश्तेदारों व शिक्षकों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं गौरव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]