Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां वन विभाग की टीम ने पकड़ा खैर से लदा वाहन, मौके से आरोपी फरार…

उत्तराखंड में सरकार की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज रुदपुर में वन विभाग को लकड़ी तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है।

इस दौरान केलाखेड़ा चौराहे पर एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान आरोपी वाहन चालक ग्रीन बेल्ट से गाड़ी सटाकर मौके से फरार हो गया।

वहीं चेकिंग करने पर टीम को वाहन के अंदर भारी मात्रा में छिली हुई खैर की लकड़ी बरामद हुई। आरोपी नहीं लकड़ी को प्लास्टिक की कैटो से ढक कर उसके ऊपर काली पन्नी बांधी हुई थी।

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी लगे हुए इस वाहन को जब्त करके कब्जे में ले लिया। वहीं विभाग ने फरार आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल टीम की ओर से आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]