Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ तीन मंजिल की छत पर चढ़ा टप्पेबाज, लेकिन बच नहीं पाया इस महिला होमगार्ड से…

शहर में इन दिनों टप्पेबाजी और चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं ताज़ा मामला सामने आया है हल्द्वानी से, जहां आज बाजार में खरीदारी को पहुंची एक महिला की पर्स को टप्पेबाज छीन कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन फिर क्या मौके पर मौजूद महिला होमगार्ड ने अपना फर्ज निभाते हुए टप्पेबाज के पीछे दौड़कर तीन मंजिल से उसको पकड़ कर थाने ले गई। ऐसे में महिला होमगार्ड की सराहना की जा रही है। पकड़ा गया टप्पेबाज किच्छा का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड पुष्पा देवी दोपहर कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी अपनी ड्यूटी निभा रही थी, इसी बीच बिठौरिया नंबर एक निवासी ऋतु खत्री खोलिया ऑटो से उतरकर बाजार में जाने लगी। इस दौरान पर् एक युवक उनका पर्स छीन कर भाग खड़ा हुआ जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर महिला होमगार्ड के जवान उसके पीछे दौड़ लगा दी जहां कुछ दूरी पर आरोपी छत के ऊपर चढ़ गया।

लेकिन महिला होमगार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए इसके बाद भी तीन मंजिल से उसको पकड़ लिया। जिसके बाद महिला होमगार्ड टप्पेबाज को थाने ले गई। वहीं उप निरीक्षक मंगल सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी को पकड़ने वाली महिला होमगार्ड को भी नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]