Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ बारिश के बाद अब बर्फबारी का भी बढ़ा खतरा, इन 7 जिलों में जारी हुआ अलर्ट…

राज्य भर में लगातार हो रही बरसात इस बार लोगों के लिए मुसीबत बन कर सामने आई है। वही आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 16 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है तथा साथ ही मैदानी जनपदों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है। इसके अलावा विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान बताया है।

मौसम विभाग ने 13 सितंबर को कुमाऊं मंडल के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है,जिनमें पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

जबकि 16 सितंबर को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश की संभावना, तथा गढ़वाल मंडल के भी कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]