Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां नकली नोट बनाने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने मौके से बरामद की इतनी बड़ी रक़म….

यहाँ नकली नोट बनाने वाले गिरोह को लेकर कोतवाली पुलिस और गंग नहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान रुड़की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर नकली नोट बनाकर चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों सदस्य मिलकर नकली नोटों का कारोबार करते थे। वहीं, इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 5 मोटरसाइकिल चोरों को भी गिरफ्तार किया है।

वहीं मामले में सीओ विवेक कुमार ने सिविल लाइन कोतवाली में दोनों मामलों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में रछ रहे तीन आरोपियों को नकली नोट बनाकर उन्हें चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास से 500, 2000, 200 के अलग-अलग 2 लाख 47 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

दरअसल जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान थाना क्षेत्रों से 5 मोटर साइकिल चोरी करने वाले पांच चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग लोगों की बाइकों पर हाथ साफ करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]