Connect with us

उत्तराखण्ड

‘हरदा’ ने चुनावी रण से पहले केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत लोकदेवताओं का लिया आशीर्वाद…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ‘हरदा’ ने अपने ईष्टदेवता व कुलदेवता से संकल्प लेकर उत्तराखंडियत को अपना जुनून बताते हुए लोकदेवता, भगवान केदारनाथ व भगवान बद्रीनाथ से आशीर्वाद लिया।

हरीश रावत द्वारा अपनी फेसबुक वॉल पर कुछ इस तरह पोस्ट किया गया है। आज अपने आराध्य ईष्ट देवता, कुलदेवता, मकोटी कुलदेवता की लंबी आराधना के बाद मेरे मन में एक संकल्प उदित हुआ है, “मेरा जुनून उत्तराखंडियत” या यह कहिए कि “उत्तराखंडियत मेरा जुनून”। मैं अपना अवशेष जीवन उत्तराखंडियत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये समर्पित कर रहा हूंँ। मेरी उत्तराखंडियत की सोच नारसन से लेकर गूंजी-कूटी तक और जसपुर से लेकर के भटवाड़ी-गंगोत्री तक सारे उत्तराखंड को समाहित करती है, भगवानकेदार, भगवानबद्रीश मुझे आशीर्वाद दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]