Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: जहरखुरानी का शिकार युवक, रोडवेज बस स्टाफ पर अमानवीय व्यवहार का आरोप, देखें वीडियो

हल्द्वानी। शहर में जहरखुरानी का शिकार हुए एक युवक के साथ कथित तौर पर रोडवेज बस स्टाफ द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को बस से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए भीमताल जा रहा था। इसी दौरान वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया और उसके मोबाइल फोन के जरिए करीब एक लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक बेहोशी की हालत में था। आरोप है कि शीशमहल क्षेत्र में रोडवेज बस स्टाफ ने उसे बस से उतारकर सड़क किनारे छोड़ दिया। कुछ समय बाद युवक वहीं अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]