Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विजिलेंस ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रु12 हजार रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार …

शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह लकड़ी के ठेकेदार हैं और पिछले 5-6 साल से ये कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ ख़रीदे गये थे, जिन्हें काटने की अनुमति नियमानुसार ली जानी है। शिकायतकर्ता द्वारा 26 आम के पेड़ों की अनुमति के लिए आवेदन किया था, अभी अनुमति के कागज उद्यान विभाग के पास पहुँच गये हैं, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है। बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12,000/-रूपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक 09-04-2026 को उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र श्री बची राम पाण्डे नि0 शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आई0टी0आई0 हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]