Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: उपराष्ट्रपति दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, आगमन से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

हल्द्वानी: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 जून से तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए सोमवार को पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक और सुरक्षा ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें आईजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी, व अन्य उच्चाधिकारी शामिल रहे।इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे और शेरवुड कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। ऐसे में नैनीताल के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रिहर्सल और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। आईजी भरणे ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एटीएस, और ड्रोन सर्विलांस समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन भी उपराष्ट्रपति की मेज़बानी को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा है। नैनीताल में यातायात व्यवस्था, ठहराव स्थल और सभास्थलों पर सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]