Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति समेत अन्य घायल…

हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टेंपो चालक भी जख्मी हुआ है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मंडी चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि शेरअली नाम का व्यक्ति काठगोदाम में पत्नी शबाना संग बद्रीपुरा क्षेत्र में किराये पर रहता है।

शेरअली नैनीताल रोड पर आटो मैकेनिक का काम करता है। शनिवार को वह बरेली से परिवार संग हल्द्वानी को निकला, लालकुआं से सभी टेंपो में बैठकर आ रहे थे। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टैंपो पलट गया। हादसे में शेरअली और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शबाना की मौत हो गई, जबकि पति शेरअली का इलाज चल रहा है। पुलिस वाहन और आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]