Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विभिन्न सड़क मार्गों के सुधारीकरण,चौड़ीकरण कराई विभिन्न स्वीकृतियां

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल अंतर्गत विभिन्न सड़क मार्गों के सुधारीकरण,चौड़ीकरण एवं अन्य कार्यों हेतु सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।
जिसमें,

  1. काशीपुर-रामनगर मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग सं०-309 (पुराना संख्या-121) के कि०मी० 1 से 28 में रु0 16.81 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। मार्ग की सतह खराब होने के कारण कार्बेट जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, मार्ग में बड़े-बडे पैच होने के कारण वाहन स्वामियों को भी परेशानी हो रही थी। मार्ग की सतह सही होने के पश्चात् जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिये विभाग को निविदा आमंत्रित कर शीघ्र कार्य कराने के भी निर्देश दिये गये हैं।
  2. काठगोदाम नैनीताल मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग सं०-109 (पुराना संख्या-87) के चैनेज 91.125 से 91.415 लम्बाई 290 मीटर (गुलाबघाटी) के पास मार्ग संकरा था जिससे जाम की स्थिति बनती थी। जाम के कारण नैनीताल/भीमताल जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यहाँ पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य भी किया जाना जरूरी था, जिस कारण गुलाबघाटी में स्लोप पोटेक्शन का कार्य करते हुए मार्ग की चौडाई बढ़ाकर 2-लेन करने हेतु लागत रु0 61 करोड़ कार्य स्वीकृत करा दिया गया है। इस भाग में भी मार्ग की चौड़ाई 2-लेन होने के पश्चात् जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इसके लिये विभाग को निविदा आमंत्रित कर शीघ्र कार्य कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं।
  3. काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग सं०-109 (पुराना संख्या-87) के कि०मी० 90 (काठगोदाम) में कलसिया पुल पर 2-लेन कम्पोजिट ब्रिज निर्माण कार्य हेतु 6.61 करोड की स्वीकृति करा दी गई है. जिसमें अनुबन्ध गठित कर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। इस स्थान पर 2-लेन का पुल बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। भारी वाहनों का आवागमन भी आसानी से होगा।

4 काठगोदाम नैनीताल मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग स०-109 (पुराना संख्या-87) में रानीबाग में भी जाम लगता है, जिस हेतु रानीबाग में अण्डरपास बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस अण्डरपास के बन जाने से यातायात दो मार्गों में विभक्त हो जायेगा। काठगोदाम से नैनीताल जाने वाले यातायात वर्तमान मार्ग से जायेगा, यह मार्ग भी 2-लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। काठगोदाम से भीमताल जाने वाला यातायात अण्डरपास से जायेगा, यह अण्डरपास भी 2-लेन होगा। इससे जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इस अण्डरपास को बनाने हेतु डी०पी०आर० रु० 17.04 करोड़ का गठन कर लिया गया है. जिसे जल्द ही स्वीकृत करा लिया जायेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]