Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दो कथित पत्रकारों पर मुकदमा हुआ दर्ज, रंगदारी का लगा आरोप…

Haldwani news हल्द्वानी में आजकल तथाकथित पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है, लगातार आरोप लग रहे है कि कुछ पत्रकार पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा कर रहे हैं, हालांकि पुलिस प्रशासन को ऐसे तथाकथित पत्रकारों की जानकारी है, लेकिन फिर भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है, न्यूज पोर्टल के दो कथित पत्रकारों पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर एक बैंक्वेट हॉल मालिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ निवासी विपिन पांडे पुत्र मथुरा दत्त ने कोतवाली पुलिस को सोपी तहरीर में कहा है कि वह कठघरिया स्थित बैंक्वेट हॉल के मालिक हैं और नवाबी रोड में उनका ऑफिस है। उनका कहना है कि वह बैंक्वेट हॉल का किचेन और हट तोड़ कर दुकानें बनवा रहे थे।

29 सितंबर को मीडिया पोर्टल के पत्रकार बनकर प्रशांत श्रोतिया व ललित मोहन नेगी ने कहा कि निर्माण कार्य पर पहले ही चालन हो चुका है, और अगर वह 20 हजार रुपये दें तो मामला निपटा देंगे। मना करने पर उक्त लोगों ने उनके खिलाफ प्राधिकरण में शिकायत की और सोशल मीडिया व मीडिया पोर्टल पर उन्हें बदनाम किया। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]