Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगाया गया शिविर, एसडीएम मनीष ने सुनी जन समस्या, मौके पर किया निस्तारण

Haldwani news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिए गए निर्देशों के बाद आज एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह द्वारा चोरगलिया में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान करना है। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में मुख्य रूप से 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 40 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है, शिकायत दूसरे विभागों से संबंधित होने के कारण निस्तारण हेतु उन्हें संदर्भित किया गया है।

शिकायतों में मुख्य रूप से पेंशन संबंधी प्रकरण विद्युत संबंधी एवं भूमि संबंधी मुख्य थे। शिकायत शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार , खंड विकास अधिकारी निर्मला जोशी, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, एडीओ समाज कल्याण संजय बिष्ट, अपर सहायक अभियंता सिंचाई, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग, एडीओ क़ृषि, राजस्व उपनिरीक्षक आदि उपस्थित थे, वहीं एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि चोरगलिया के बाद अन्य गांव में भी इस तरह के शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]