Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सदर्न सुपर स्टार्स ने इंडिया कैप्टन्स पर आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की

सदर्न सुपर स्टार्स ने इंडिया कैप्टन्स पर आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की

-लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आज दो मैच होंगे, पहला दोपहर 2:30 और दूसरा शाम 7:30 बजे से शुरु होगा

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी-2026) के छठे मैच में अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर सदर्न सुपर स्टार्स ने इंडिया कैप्टन्स पर आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की।

सदर्न सुपर स्टार्स ने इंडिया कैप्टन्स को 87 रनों पर रोक दिया, जिसके बाद हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा के नाबाद अर्धशतक की बदौलत सदर्न सुपर स्टार्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 9.2 ओवर में जीत दर्ज कर ली। इंडिया कैप्टन्स बल्लेबाजी में बेहद संघर्ष करती दिखी और 18.3 ओवर में 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैप्टन्स ने शुरुआती ओवरों में ही अपना विकेट गंवा दिया, जब गौरव तोमर आउट हो गए। हाशिम अमला ने 17 गेंदों में 12 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, वहीं शेल्डन जैक्सन ने 20 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से स्कोर में सुधार नहीं हो सका। राजेश बिश्नोई ने 12 रन जोड़े, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज लय बनाने में नाकाम रहे।अजीत चंदिला ने सदर्न सुपर स्टार्स के लिए गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। रजत भाटिया और रवि जांगिड़ ने दो-दो विकेट लेकर उनका बेहतरीन साथ दिया, वहीं दिवेश पठानिया ने भी दो विकेट लिए।

मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न सुपर स्टार्स ने मात्र 9.2 ओवर में 88/2 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। शुरुआत में ही कप्तान रजत भाटिया को परविंदर अवाना ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया, जिससे पारी को झटका लगा। अवाना ने जल्द ही पुनीत बिष्ट को भी दो रन पर पवेलियन भेज दिया, जिससे तीसरे ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर 16/2 हो गया। हालांकि, हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से पारी को अपने नियंत्रण में ले लिया। मसाकाद्ज़ा ने मात्र 30 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे, और विपक्षी टीम से मैच छीन लिया। दिलशान मुनावीरा ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहते हुए उनका बखूबी साथ दिया और दोनों ने मिलकर मैच जिताने वाली साझेदारी की।

लीजेंड्स लीग में आज खेले जाएंगे दो मैच

मंगलवार को प्रशंसक लीजेंड्स लीग क्रिकेट-2026 में दो रोमांचक मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाले मैच में मुंबई स्पार्टन्स का मुकाबला कोनार्क सुरास ओडिशा से होगा, जबकि शाम के मुकाबले में रॉयल राइडर्स पंजाब का सामना सदर्न सुपर स्टार्स से शाम 7:30 बजे होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]