Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा मोबाइल चोर गैंग, वनप्लस शोरूम में किया था हाथ साफ

Haldwani news हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वनप्लस मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने देर रात्रि लगभग 150 मोबाइल साफ कर दिए हैं। इस चोरी की घटना के सामने आने के बाद हर कोई सकते में हैं। डीएम कैंप से कुछ ही दूरी में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लगभग एक करोड़ से ज्यादा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के साथ-साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी खंगाली जा रही है। वही एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी करने वालो की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 6 चोर कैद हुए है, इस मामले की जांच को लेकर पुलिस की टीम व एसओजी की टीम अन्य प्रदेशों के लिए रवाना हो गई है। जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त होंगे, साथ ही बताया जा रहा है यह चोरी करने वाला गैंग घोड़ा फसान नाम से जाना जाता है। पुलिस चोरों के ठिकानों पर दबिश मार रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]