Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी

Haldwani news स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज शहर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दमुवाढूंगा में क्लीनिक व मुखानी में औषधि भंडार में गड़बड़ी मिलने पर सीज व जुर्माने की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के नेतृत्व में टीम ने दमुवाढूंगा शिवपुरी स्थित दीया क्लीनिक में जांच की।

जांच के दौरान क्लीनिक संचालन का लाइसेंस नहीं होने और पुरानी दवा मिलने पर उसे सील कर 5000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद टीम ने खड़िया फैक्ट्री मुखानी स्थित औषधि भंडार केआर संस इंटरप्राइजेज में भी जांच की। यहां एक्सपायरी दवा आदि मिले। मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही औषधि भंडार में ताला लगा दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि दोनों ही संस्थानों से एक हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]