उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : एसडीएम और तहसीलदार ने गेठिया सड़क हादसे में घायलों का जाना हाल-चाल…
हल्द्वानी से डीडीहाट को निकली केमू की बस गेठिया के पास ब्रेक ना लगने से सड़क पर पलट गई थी,बस में 17 यात्री सवार थे जिसमें1 यात्री की मौत हो गई है वहीं 6 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडेय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा दिए जाने की निर्देश हॉस्पिटल प्रशासन को दिए हैं इस दौरान सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य गोविंद तितीयाल भी मौजूद रहे।





